दूध-दही से महादेव का अभिषेक
अलीगढ़ : सबके कष्टों को हरने वाले भगवान शिव का सोमवार को दूध, दही आदि से अभिषेक किया गया। वैदिक ज्यो
अलीगढ़ : सबके कष्टों को हरने वाले भगवान शिव का सोमवार को दूध, दही आदि से अभिषेक किया गया। वैदिक ज्योतिष संस्थान में हुए समारोह में आचार्य ब्रजेश शास्त्री ने मंगलवार को होने जा रही भजन संध्या की कामयाबी की भी प्रार्थना की। संध्या में सुप्रसिद्ध गायिका कृष्णप्रिया रविवाला भजन सुनाएंगी।
ज्योतिष संस्थान के कार्यालय में हुए आचार्य ब्रजेश शास्त्री ने भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद, बूरा, पंचामृत, गंगा जल, गुलाब जल, इत्र, गन्ने का रस, फलों का रस, नारियल जल आदि से अभिषेक कराया। वेद मंत्रोच्चार के साथ आवरण पूजा, अंग पूजा, भूमि, वायु, गण,नाग, चंद्र, सरस्वती व गंगा पूजन के बाद पुरुषोत्तम मास के अधिष्ठाता भगवान विष्णु की पूजा आरती की। उनसे जन मानस के कल्याण व अचल सरोवर पर मंगलवार को होने जा रही भजन संध्या को कामयाब बनाते हुए अचल को सुंदर बनाने की प्रार्थना की। गीता पाठ के दौरान आचार्य ब्रजेश शास्त्री ने कहा कि पुरुषोत्तम मास के सोमवार को भगवान शिव की उपासना का 1000 गुना फल मिलता है। शिवरात्रि तो साल में एक बार आ ही जाती है, पुरुषोत्तम मास तीन वर्ष बाद आता है।
श्री शास्त्री ने बताया कि सात जुलाई को अचल सरोवर स्थित गुमटी पर भव्य भजन संध्या होगी। सुप्रसिद्ध भजन गायिका कृष्णप्रिया रविवाला भक्ति भाव से ओत प्रोत भजन सुनाएंगी। उन्होंने सभी से शाम पांच बजे पहुंचने का आह्वान किया।
रुद्राभिषेक कार्यक्रम के मुख्य यजमान दलवीर जुनेजा, शशी जुनेजा, अमित जुनेजा रहे। इस मौके पर गौरव शास्त्री, रिषी शास्त्री, अंकुश उपाध्याय, सचिन पांडेय आदि मौजूद थे।
-------