गंगा मइया की भक्ति में उमड़े श्रद्धालु
अलीगढ़ : गंगा दशहरा पर शहरभर में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। शर्बत के प्याऊ लगाए गए। खरबूज, तरबूज बा
अलीगढ़ : गंगा दशहरा पर शहरभर में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। शर्बत के प्याऊ लगाए गए। खरबूज, तरबूज बांटे गए। लोगों ने दान पुण्य भी किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पहुंचकर डुबकी लगाई।
भारत विकास परिषद की ओर से गूलर रोड पर मुकेश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर शर्बत बांटा गया। बारहद्वारी क्लाटगंज पर भी शर्बत बंटा। प्रांतीय महासचिव कैलाश चंद्र वाष्र्णेय, जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रा व अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे। बड़े बाजार में महेश चंद्र प्रेमी व अन्य लोगों ने शर्बत की प्याऊ लगाई। अचलताल स्थित गंगा मंदिर पर गंगा पूजन किया गया। माता गंगा को नए परिधान पहनाए गए। ओमप्रकाश शिरोमणि, नाथूराम वर्मा, मुकेश कुमार सविता, महीपाल सिंह, राजकुमार आदि मौजूद थे। भाजपा शक्ति नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने आइटीआइ रोड स्थित मां पूर्णागिरी मंदिर पर शर्बत बांटा। ओमप्रकाश लोधी, कमल गुप्ता आदि थे। श्री अग्रवाल युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्याऊ लगवाई। मनीष मित्तल, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, निगम अग्रवाल आदि मौजूद थे। अचलताल स्थित तिरुपति वैंक्टेश्वर बालाजी मंदिर में मां पदमावती का पाटोत्सव शुरू हुआ। हवन-पूजन आदि कार्यक्रम हुए। अचल रोड पर सूर्या होटल के सामने शर्बत बांटा गया। भक्त हनुमान सेवा समिति ने रामलीला ग्राउंड के सामने शर्बत की प्याऊ लगाई। अध्यक्ष गिरीश चंद्र गोविल, सचिव चंद्र मोहन मित्तल आदि थे। भारत विकास परिषद शिवम शाखा के कार्यकर्ताओं ने अचल रोड पर गुप्ता टेंट हाउस के पास प्याऊ लगाई। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने विष्णुपुरी में वैभव सैनी के प्रतिष्ठान पर शर्बत बांटा।
पालीथिन के खिलाफ चलाएंगे अभियान
युवा जागृति संगठन ने नरौरा में नरवर घाट पर लोगों को पालीथिन के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। नगर अध्यक्ष हिमाशु पंडित ने कहा की यह बेहद खतरनाक है। शुक्रवार को हमीद चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अतरौली नगर अध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज भी थे।