पावर हाउस के घायलों को राहत का मरहम
अलीगढ़ : कासिमपुर पावर हाउस में सिलेंडर फटने से हुए धमाके में घायल हुए कर्मचारियों को जिला प्रशासन न
अलीगढ़ : कासिमपुर पावर हाउस में सिलेंडर फटने से हुए धमाके में घायल हुए कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने मदद स्वरूप चेक बांटना शुरू कर दिया है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो घायलों को चेक बांटे गए।
पावर हाउस में शनिवार को यूनिट-8 में किए जा रहे मरम्मत कार्य के दौरान सिलेंडर में धमाका हुआ था, इसमें 4 कर्मचारियों की मौत हो गई थी। जबकि 16 कर्मचारी घायल हो गए थे। शासन ने मारे गए कर्मचारियों के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया था। हादसे में घायल हुए सात कर्मचारियों का नोएडा के फोर्टिस हास्पिटल में इलाज चल रहा है, जबकि दो कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है। पावर हाउस के जीएम विद्या सागर तिवारी के पीए नवीन मित्तल ने बताया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर्मचारी लाल राम और महीपाल तालिब नगर, जवां के रहने वाले हैं, जो विजन कंपनी के कर्मचारी हैं। बुधवार की शाम तहसीलदार कोल ग्रीस कुमार झा ने दोनों को चेक वितरित किए। नोएडा में भर्ती मरीजों को भी जल्द चेक पहुंचाए जाएंगे, कुछ घायल कर्मचारी अपने घर चले गए हैं, उन्हें पावर हाउस लौटने पर चेक दिए जाएंगे।