महिला को बंधक बनाकर दो साल तक सामूहिक दुष्कर्म
अलीगढ़ : कस्बा जलाली निवासी एक व्यक्ति व उसके दो सालों पर नगला मसानी की एक महिला ने बंधक बनाकर दो सा
अलीगढ़ : कस्बा जलाली निवासी एक व्यक्ति व उसके दो सालों पर नगला मसानी की एक महिला ने बंधक बनाकर दो साल तक सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई है। थाना देहली गेट के नगला मसानी की महिला का आरोप है कि कस्बा जलाली के विश्शी कुशवाह नाम के व्यक्ति से उसकी जान पहचान हो गई, दो वर्ष पहले विश्शी के साथ वह दवा लेने गई। रास्ते में उसने चाय में उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। जब उसे होश आया तो वह दिल्ली में एक कमरे में बंद थी। वहां मौजूद, विश्शी व उसके साले, अजय व शरमा ने चाकू तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दो वर्षो तक जलाली में रखकर दुष्कर्म करते रहे। 22 अप्रैल 15 बुधवार को उसने मनमानी का विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा। नशीला पदार्थ खिलाकर बंबा पर ले गए, जहां उसे पानी में डुबो दिया। बेहोश होने पर मरा समझकर वहीं फेंक आए, होश आने पर वह थाने आयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में थानाध्यक्ष नित्यानंद ने बताया कि महिला दो वर्षो से जलाली के व्यक्ति के साथ स्वेच्छा से रह रही थी। मतभेद होने पर पहले भी कई बार मामले थाने आए हैं। दुष्कर्म रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
महिला से दुष्कर्म का प्रयास
इगलास : कोतवाली क्षेत्र के गांव तरा में एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे मारपीट कर तमंचे से फायर करके धमकाया। ग्राम तरा निवासी एक महिला का आरोप है कि उसके ससुर की मौत हो गई है। पति गुजरात में रहकर व्यवसाय कर रहे हैं। वह अपनी सास के साथ गांव में रह रही है। शुक्रवार देरशाम दो युवक उसके घर में आए। उसके हाथ खींचकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उसे व सास को पीटा। इतना ही नहीं आरोपी ने तमंचे से फायर करके धमकाया। पुलिस ने महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाल करण सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर नेकसे व गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।