Move to Jagran APP

डॉ. नरेश राज्य कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष बने

अलीगढ़ : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, अलीगढ़ का द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव अधिकारी मुनेंद्र पाल सिंह

By Edited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 01:59 AM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 05:13 AM (IST)
डॉ. नरेश राज्य कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष बने

अलीगढ़ : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, अलीगढ़ का द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव अधिकारी मुनेंद्र पाल सिंह की देख-रेख में संपन्न हुआ। चुनाव में डा. नरेश कुमार अध्यक्ष, जेबी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैलाश चंद्र शर्मा मंत्री, सतीश चंद्र अग्रवाल संप्रेक्षक व जयपाल सिंह चेयरमैन चुने गए। अधिवेशन में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में अधिवेशन करा के कर्मचारियों को एक बैनर के तले संगठित किया जा रहा है। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य सचिव के आदेशों के बाद भी प्रदेश व जिला स्तर के अधिकारी संगठनों से वार्ता नहीं कर रहे हैं। कर्मचारियों की एकता के बल पर शीघ्र ही प्रदेश में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्रा ने मांगों पर अत्यधिक असंवेदनशीलता दिखाए जाने पर रोष व्यक्त किया। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह ने कहा छोटे कर्मचारियों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। परिषद के तीनों गुटों का एकीकरण कर कर्मचारियों को मजबूती प्रदान की जाएगी। अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष डा. नरेश कुमार ने सभी कर्मचारियों को उनके अधिकारों की लड़ाई बेहतर तरीके से लड़ने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता उदयराज सिंह ने की। अधिवेशन में परिषद से संबद्ध समस्त संगठन उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.