नवरात्र में जन्मी अद्भुत कन्या
अलीगढ़ : नवरात्र में एक मजदूर के घर जन्मी अद्भुत कन्या कौतूहल का विषय बन गई है। इसमें लोगों को गणेश
अलीगढ़ : नवरात्र में एक मजदूर के घर जन्मी अद्भुत कन्या कौतूहल का विषय बन गई है। इसमें लोगों को गणेश की सूरत नजर आ रही है। विशिष्ट कन्या के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया है।
यह बच्ची पैदा हुई है, अलीगढ़ शहर के बन्नादेवी इलाके में कोठी लंकराम, नई बस्ती निवासी ओमप्रकाश उर्फ विक्की के घर। विक्की मेहनत-मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। परिवार में पत्नी सर्वेश के अलावा तीन बच्चे मनीषा (7), निशा (5) और प्रेम (3) हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी ने घर पर ही चौथी संतान को जन्म दिया। सुबह सात बजे जन्मी इस कन्या का चेहरा बीच से उभरा हुआ है। दोनों आंखों के बीच नाक का उभार सूंड़ की तरह प्रतीत हो रहा था। कन्या स्वस्थ है। उसे लोग गणेश का अवतार मान रहे हैं। मोहल्ले से शुरू हुई अद्भुत कन्या के जन्म की चर्चा दूर-दूर तक पहुंच गई। फिर तो कन्या की एक झलक पाने को लोगों की भीड़ लग गई। उसे दर्शन के लिए एक मंदिर में लिटा दिया गया। लोगों ने कन्या के दर्शन कर चढ़ावा भी चढ़ाया। ओमप्रकाश और उसकी पत्नी सर्वेश को खूब बधाइयां भी मिलीं। पिता ओमप्रकाश का कहना है कि यह माता रानी का चमत्कार है, जो मेरे घर एक अद्भुत कन्या ने जन्म लिया है। हम पति-पत्नी बहुत खुश हैं। वहीं, डॉक्टर इसे विसंगति बता रहे हैं।