टोला मुहल्ला में गूंजे देशभक्ति के गीत
अलीगढ़ : वैसे तो होली पर फिल्मी गीतों पर ठुमके लगते हैं, मगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के टोला मुहल्ला
अलीगढ़ : वैसे तो होली पर फिल्मी गीतों पर ठुमके लगते हैं, मगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के टोला मुहल्ला कार्यक्रम का कुछ अलग ही अंदाज था। यहां होली के ब्रज के लोकगीत के साथ देशभक्ति के भी गीत गूंजे। आगरा रोड पर द्वारिकापुरी स्थित आरएसएस के कार्यालय पर दोपहर 12 बजे सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्य शिक्षक अभय वाष्ण्र्ेाय ने शाखा लगवाई। ललित कुमार ने संघ की प्रार्थना की। इसके बाद भारत माता की जय से पूरा परिसर गूंज उठा। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सभी ने होली की शुभकामनाएं दी। फिर संघ कार्यकर्ताओं की टोली बाजार में निकल पड़ी। मदारगेट, फूल चौक बाजार से होते हुए बारहद्वारी पर पूर्ण हुई। ढोल-मंजीरे के साथ संघ कार्यकर्ता नाचते हुए चल रहे थे। टोली निकलते देख टेसू के रंगों से उन्हें सराबोर कर दिया। 'आज बिरज में होरी रे रसिया' गीत गूंजे। 'संगठन गढ़े चलो सुपंत पर बढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का वह काम तुम करे चलो' गीत सुनाकर देशभक्ति की भावना भर दी। राजकुमार दालवाले ने सभी कार्यकर्ताओं को जलपान कराया। इस मौके पर महानगर प्रचार प्रमुख भूपेंद्र कुमार, महानगर सायं प्रचारक कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।