मेला अभी बाकी है मेरे दोस्त..आना जरूर
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : अलीगढ़ ट्रेड महोत्सव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है। लोगों की उत्सुकता और भ
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : अलीगढ़ ट्रेड महोत्सव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है। लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही है। रविवार दोपहर के बाद उमड़ी भीड़ ने जमकर खरीदारी की। मेले में एडीएम सिटी अवधेश कुमार तिवारी व एसीएम द्वितीय डीपी सिंह ने भी शिरकत की।
दैनिक जागरण और इवेंट पैराडाइज की ओर से ग्लोबल रेजीडेंसी में आयोजित अलीगढ़ ट्रेड महोत्सव में अलग-अलग संस्कृति, खानपान लुभा रहे हैं। वहीं, बच्चों के लिए झूले आकर्षण का केंद्र बने हैं।
मिलेगा मिनटो में जूस
बिना बिजली के चलने वाला जूसर यहां पर लोगों के लिए जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है। इसकी खासियत है कि इसमें छिलकों के साथ फल के बीज भी बाहर निकल जाते हैं, जिससे जूस में कड़वापन नहीं आता। इसके अलावा पांच मिनट में दो पेंच खोलकर इसकी पूरी सफाई आसानी से की जा सकती है। यह पूरी तरह अन ब्रेकेबल है।
खूब भा रहा सहारनपुर का फर्नीचर
घर के हर कोने को सुंदर बनाने को लेकर सहारनपुर का मशहूर फर्नीचर हर वैरायटी यहां पर मौजूद है। इसमें सोफा, फर्नीचर, झूला, आराम चेयर आदि खासी पसंद की जा रही है।
ऑयल फ्री खाना मिनटों में
अलीगढ़ ट्रेड महोत्सव में इलेक्ट्रिक तंदूर लोगों के बीच जिज्ञासा जगा रहा है। चंद मिनटों में बिना तेल के नान, पापड़, सैंडविच, पकोडे़, फ्रेंच फ्राई आदि बनाई जा सकती है। एक साथ कई लोगों का खाना बनाना हो तो इस तंदूर के जरिये दो किलो सब्जी एक साथ बनाई जा सकती है। इसके अलावा स्टीम कूकर के जरिये राइस, टाल, इडली, सांभर, पुलाव, सूप आदि मिनटों में बनाया जा सकता है।
फिटनेस के लिए भी
फिट रहने के लिए आप के पास पर्याप्त समय नहीं हैं तो यहां पर आए आई वाइब्रेशन मशीन मात्र 25 मिनट के अंदर सात किलोमीटर पैदल चलने जितना व्यायाम कराती है। पांच से 10 मिनट की मसाज आपको दिन भर के तनाव व थकान से मुक्त करने में मदद करती है।
महकेगा घर
दिन की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ घरों को सुगंधित करने के लिए 32 तरह की अगरबत्ती और 12 तरह की धूप बत्ती भी मौजूद हैं। इसमें लिया, थ्री इन वन, मूड्स, सैंडलम समेत कई प्रकार की वैरायटी हैं।
हर्बल का सामान भी
मधुमेह से पीड़ितों के लिए इंग्लिश पत्ती मददगार साबित हो सकती है। चाय को उबलते समय एक पत्ती डालनी ही काफी है। इससे मधुमेह नियंत्रण में रहेगी। इसके अलावा हेयर ग्लो ऑयल और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए टमी फिट कैप्सूल की खासी मांग हैं।
राजस्थानी नमकीन
नमकीन खाने के शौकीन हैं, तो यहां पर राजस्थानी नमकीन के स्टाल पर तकरीबन 60 तरह की रोस्टेड नमकीन मौजूद हैं। इसमें राजस्थानी खाकरा, ज्वार, बाजरा, तिलपट्टी की शानदार वैरायटी हैं।
इंसर्ट.
वाह.. महोत्सव
ट्रेड महोत्सव में पहुंचे एडीएम सिटी अवधेश कुमार तिवारी व एसीएम द्वितीय डीपी सिंह ने स्टाल पर लगे उत्पादों को देखा और उसके बारे में जानकारी भी ली। अफसरों ने महोत्सव की सराहना की।