Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को जेल भेजे सरकार

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : कोल विधायक जमीरउल्लाह खां ने सरकार से मांग की है कि शहर का माहौल बिगाड़ने क

By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 01:04 AM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 01:04 AM (IST)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को जेल भेजे सरकार

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : कोल विधायक जमीरउल्लाह खां ने सरकार से मांग की है कि शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की सदस्यता खत्म कर उन्हें जेल भेजा जाए।

loksabha election banner

कोल विधायक ने लखनऊ पहुंचकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, विधान परिषद के नेता अहमद हसन, कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव व नगर विकास मंत्री आजम खां को लिखित में जानकारी दी कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जन्मदिन एएमयू के गेट पर मनाने पर अड़े हैं, जबकि एएमयू की स्थापना में हमारे पूर्वजों में अहम भूमिका निभाई। भाजपाइयों ने अलीगढ़ में सहारनपुर व मुजफ्फरपुर जैसा माहौल पैदा कर दिया है। भाजपा ब्रज प्रांत के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल कह चुके हैं कि एएमयू अराजकता का अड्डा है। भाजपा नेताओं की ओर से टकराव की स्थिति पैदा की जा रही है। भाजपा नेता राजा महेंद्र प्रताप का जन्मदिन एएमयू के गेट पर मनाते हैं तो सहारनपुर व मुजफ्फरनगर जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। बाबा आजाद फरीद ने कहा कि भाजपा को किसी हाल में एएमयू के गेट पर राजा महेंद्र प्रताप का जन्मदिन नहीं मनाने देंगे।

--------

राजा महेंद्र प्रताप ने नहीं दी

एएमयू को जमीन : जफर

अलीगढ़ : शहर विधायक जफर आलम ने कहा है कि भाजपा नेता कह रहे हैं कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने एएमयू को दान में जमीन दी थी, यह बात गलत है। भाजपा नेताओं को इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है। महेंद्र प्रताप एएमयू के मेधावी छात्र थे। महेंद्र प्रताप ने उस समय 250 रुपये दान में दिए थे। महेंद्र प्रताप को तब रहने के लिए अलग से भवन मुहैया कराया गया था। देश के किसी भी विश्वविद्यालय में सिर्फ संस्थापक के अलावा किसी और का जन्मदिन मनाने की परम्परा नहीं है। चाहें तो बनारस विश्वविद्यालय में जाकर देख लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.