फेसबुक पर आपत्तिजनकतस्वीर को लेकर विवाद
अलीगढ़ : सोशल साइट फेसबुक पर पोस्ट की गई एक तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली के शख्स ने इस
By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 01:33 AM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 01:33 AM (IST)
अलीगढ़ : सोशल साइट फेसबुक पर पोस्ट की गई एक तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली के शख्स ने इसे पोस्ट किया है। इसकी शिकायत सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई गई है।
मिल्लत बेदारी मुहिम कमेटी के सचिव जसीम मोहम्मद ने शिकायत दिल्ली में 7ए/1 राजपुरा रोड सिविल लाइंस निवासी अशोक अग्रवाल के खिलाफ दर्ज कराई है। जसीम ने कहा है कि तस्वीर इस्लाम धर्म में आस्था रखने वालों की आस्था को भड़काने वाली है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें