Move to Jagran APP

तेरौ भरोसौ मोहे भारी.रे गोवर्धनधारी

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : गोवर्धन पूजन हर्षोल्लास से मनाया गया। बांके बिहारी के जयकारों से शहर गूं

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 01:59 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 01:59 AM (IST)
तेरौ भरोसौ मोहे भारी.रे गोवर्धनधारी

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ :

loksabha election banner

गोवर्धन पूजन हर्षोल्लास से मनाया गया। बांके बिहारी के जयकारों से शहर गूंज गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन की पूजा कर मनोकामना मागी। गोवर्धन पर्व पर भी जमकर आतिशबाजी हुई। शहर में जगह-जगह अन्नकूट के भंडारों का आयोजन किया गया।

दीपोत्सव के दूसरे दिन गोवर्धन की पूजा होती है। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने संयुक्त रूप से व घरों में गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमा उकेरी। गांव नंगला मसानी के पंचायती गऊशाला में बांके बिहारी के स्वरूप में पांच कुंतल के गोवर्धन भगवान को विराजमान किया गया। कृष्णा गुप्ता के संयोजन में सुबह 11.30 बजे गोवर्धन पूजन हुआ। भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भक्तिभाव से झूमे। मुख्य अतिथि के रूप में आईं महापौर शकुंतला भारती ने लोगों से गो रक्षा व सेवा संवर्धन का आह्वान किया। अनिल जैन, राजेंद्र कुमार नूतन, दीपक गुप्ता, चन्द्रपाल वाष्र्णेय, मुरारीलाल, नरेन्द्र शर्मा, हरिओम शर्मा, रमेश कुटी, राजकुमार किराड़, सुधा सिंह, तरंग, स्नेहा व सुरभि आदि मौजूद रहे।

हरि विलास नगर स्थित श्रीहरि मंदिर में आचार्य व ज्योतिष पं. आदित्य नारायण ने भगवान गोवर्धन का पूजन किया। छप्पन भोग के बाद अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया। महिला, बच्चे, बूढ़े और जवान दर्शनों के लिए उमड़ते हुए नजर आए। शहर में जगह-जगह अन्नकूट भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसादी का भोग लगाया।

पर्ल अपाटमेंट में गोवर्धन पूजन

जापान हाउस के पास पार्क व्यू अपार्टमेंट में ग्लोबल ग्रुप के सीएमडी राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी पूनम अग्रवाल ने गोवर्धन भगवान का पूजन किया। पोशाक व मुकुट धारण कर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर धर्मेद्र चौधरी, दीपक पचौरी, अजय सनाटा, वाईपी तोमर, सौरभ अग्रवाल, विजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.