दीपावली पर सजाई रंगोली
अलीगढ़ : दीपावली के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित श्री कृष्ण मंदिर
अलीगढ़ : दीपावली के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित श्री कृष्ण मंदिर में दोपोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजयुमो के नगर महामंत्री अनुभव माहेश्वरी उर्फ सागर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर 1100 दीप जलाकर जगमग कर दिया। उसके बाद युवतियों ने आकर्षक रंगोली बनाई। रंगोली प्रतियोगिता में रेनू, कनिका चौधरी, मानसी, शालिनी, शालू, राखी, रेनू चौहान आदि ने भाग लिया। रेनू व राखी की टोली रंगोली अव्वल रही। कार्यक्रम में मुख्य जज की भूमिका तान्या अरोरा एवं निकिता माहेश्वरी ने निभाई। इस मौके पर गौरव चौधरी, अंकुर अग्रवाल, अमन, प्रशांत गुप्ता, गौरव अरोरा, सचिन, पुनीत, अनुराग शर्मा, रौकी नागर, कार्तिक भारद्वाज, शिवम, आयुष, श्रीकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।