आजम की हत्या में आरोपी का सरेंडर
By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 01:37 AM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 01:37 AM (IST)
अलीगढ़ : कोतवाली क्षेत्र के कासिम नगर में आजम की हत्या के मामले में फरार अभियुक्त ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कासिम नगर में लेन देन के विवाद को लेकर हुए झगड़े में आजम को गोली लगी थी। उसके तयेरे भाई सलमान और हिमायूं भी घायल हुए थे। उपचार के दौरान आजम की मौत हो गई। इस मामले में आजम पक्ष ने मैराज, अनीस, सलीम आदि को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देते हुए लूटपाट का आरोप लगाया था। मैराज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अनीस ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें