अश्लील क्लिपिंग बनाते दो दबोचे
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 01:32 AM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 01:32 AM (IST)
अलीगढ़ : अचलताल स्थित नलकूप पर नहा रही महिला की क्लीपिंग बनाते दो मनचलों को विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने दबोच लिया। पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
वाक्या शुक्रवार दोपहर का है। अचलताल पर लगे नलकूप पर नहा रही महिला को देखकर दो किशोर फब्तियां कसने लगे। उनमें से एक मोबाइल पर क्लीपिंग बनाने लगा। तभी वहां गुजर रहे विद्यार्थी परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं की नजर उन पर पड़ गई। दोनों को पकड़कर धुनाई लगा दी। कुछ ही देर में यहां मजमा लग गया। सूचना पर पहुंची गांधीपार्क पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें