दो महिलाओं से पर्स लूटा
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 01:29 AM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 01:29 AM (IST)
अलीगढ़ : सिविल लाइंस क्षेत्र में बाइकर्स ने शुक्रवार रात कुछ ही घंटे के अंतराल में पर्स लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। पहली वारदात पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम के आवास के निकट हुई। दूसरी वारदात मैरिस रोड पर हुई।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक सवार बदमाश पूर्व मंत्री की कोठी के निकट एक महिला का पर्स लूटकर भाग निकले। पर्स में मोबाइल, एटीएम व कुछ नगदी थी। घटना की जानकारी से पुलिस ने इंकार किया है। दूसरी वारदात मैरिस रोड पर पाम ट्री होटल के सामने रात 11 गजे हुई। बाइक सवार दो बदमाश रिक्शा सवार महिला का पर्स लूटकर भाग निकले। पर्स में मोबाइल व नगदी बताई जा रही है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना पर पुलिस पहुंची थी। लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित महिला रिपोर्ट कराने सुबह थाने आएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें