कल्याण सिंह की ताजपोशी पर जश्न
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को राजस्थान का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया। उनके आवास राज पैलेस पहुंच आतिशबाजी भी की।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष यतिन दीक्षित की अगुवाई में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता राज पैलेस पहुंचे। यतिन ने प्रदेश उपाध्यक्ष व एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू व उनकी पत्नी पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा को मिठाई खिलाई। इसके बाद कोठी से बाहर निकलकर मैरिस रोड पर यतिन व साथियों ने जमकर आतिशबाजी की। कल्याण सिंह व राजवीर सिंह के नाम से नारे लगाए गए। ईशान शर्मा, अंकित चौधरी, अमन, गोपाल, हरिओम, सुनील चौहान, अभिषेक, रज्जन, बंटा दुबे, दिवाकर, रवि बघेल, विनोद यादव, चेतन शर्मा आदि थे।
ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी डा. राजीव अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल पराशर, क्षेत्रीय मंत्री सुनील पांडेय आदि ने भी खुशी जताई है।
..............
दस हजार नए सदस्य बनाएंगे
अलीगढ़ : लोक सभा चुनाव में परचम लहराने के बाद अब भाजपा ने नए मतदाताओं को संगठन से जोड़ने की योजना बनाई है। इसके लिए विशेष सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष दीपक मित्तल की अध्यक्षता में बैठक हुई। 76 नगर विधान सभा पर उमेश चांडक एवं 75 कोल विधान सभा पर संजय पंडित को विधान सभा वार सदस्यता प्रमुख घोषित किया गया। विभाग संगठन मंत्री पियूष ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन महामंत्री प्रदीप पेंटर ने किया। यहां वैभव गौतम, सुरेश शर्मा, हरिबाबू गुप्ता, सुंदर लाल सोनकर, ओपी लाला, नीरज सैनी, डा. मुकेश, छोटे लाल शर्मा, नरेंद्र पाल, वीेरेंद्र रिंकू, प्रमेंद्र जैन, हेमंत गुप्ता, संजय पंडित, राकेश गोस्वामी, बृजेश कुमार आदि थे।