पत्नी के प्रेमी ने मारी युवक को गोली
अलीगढ़ : देहलीगेट क्षेत्र मामूद नगर में एक युवक को उसकी पत्नी के प्रेमी ने गोली मार दी। घायल युवक को पुलिस ने मेडिकल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
देहलीगेट क्षेत्र की गली-4 हड्डी गोदाम निवासी सानू की पत्नी को 7-8 महीने पहले मामूद नगर का भूरा ले गया था। इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज है। बताते हैं कि किसी तरह सानू को पता चला कि उसकी पत्नी मामूद नगर में आई हुई है। देर रात सानू पत्नी से मिलने मामूद नगर पहुंच गया। यहां उसकी भूरा से कहासुनी हो गई। बाद में मारपीट होने लगी। थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया इसी दौरान भूरा ने उस पर फायर कर दिया। गोली उसका कंधा चीरते हुए निकल गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को मेडिकल में भर्ती कराया गया। भूरा के खिलाफ जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज किया गया है।