Move to Jagran APP

जैन श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक यात्रा पर रवाना

By Edited By: Published: Fri, 01 Aug 2014 02:06 AM (IST)Updated: Fri, 01 Aug 2014 02:06 AM (IST)
जैन श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक यात्रा पर रवाना

अलीगढ़: झारखंड के विश्वविख्यात पारसनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गुरुवार सुबह अलीगढ़ रेलवे जंक्शन से करीब 150 जैन समुदाय के लोगों का एक जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे में लगभग 50 परिवारों के सदस्य थे। इस धार्मिक यात्रा को अतरौली की पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा ने हरी झडी दिखाकर रवाना किया।

prime article banner

यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालु उत्साहित नजर आ रहे थे। अतरौली, हरदुआगंज व शहर के 50 परिवारों के लगभग 150 सदस्य आज प्रात: साढ़े आठ बजे नीलाचल एक्सप्रेस से सावन के बाद पढ़ने वाली सातें पर लड्डू का भोग लगाने के लिए धार्मिक यात्रा पर रवाना हो गए। यात्रा को हरी झडी दिखाते समय पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा ने आशा व्यक्त की कि श्रद्धालुओं की यात्रा सफल हो और सभी की मनोकामना भी पूर्ण हो। इस तरह के धार्मिक स्थानों पर जाने से मन के साथ-साथ मस्तिष्क भी शुद्ध होता है। धार्मिक आस्थाएं असमर्थ लोगों की मदद करके देश की संस्कृति और धर्म को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती हैं। यात्रा पर गए श्रद्धालु रेलवे स्टेशन से गाव पारसनाथ तक पहुंचने के बाद लगभग 15 किलोमीटर पर्वतों पर पैदल चल कर भगवान के दर्शन करेंगे। इसके बाद गाव लौटकर भक्ति समारोह के आयोजनों में भाग लेंगे। यात्रा 6 अगस्त को वापस लौटेगी। धार्मिक यात्रियों को स्टेशन पर विदा करने आए लोगों में रोहित जैन, विशाल जैन, संतोष कुमार, सचिन जैन, मोहन लाल, रामगोपाल खजाची, नरेन्द्र, राजेन्द्र जैन, मनोरंजन जैन, पंकज जैन, अंजना जैन, ऋतु जैन, ममता जैन, सीमा जैन, ममता जैन, रंजना जैन आदि के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रीता राजपूत, लालजी सिंह, बिन्नामी सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.