Move to Jagran APP

कम फ्लोराइड टूथपेस्ट से कराएं बच्चों के दांत साफ

By Edited By: Published: Thu, 31 Jul 2014 02:25 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jul 2014 02:25 AM (IST)
कम फ्लोराइड टूथपेस्ट से कराएं बच्चों के दांत साफ

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : लोग रोज दांतों को साफ तो करते हैं, लेकिन ठीक से नहीं। इस कारण दांतों में कीड़े लग जाते हैं, सड़न होने लगती है। ऐसी परेशानी से बचने के लिए 'हैलो जागरण' में सेंटर प्वॉइंट स्थित द फैमिली डेंटल सेंटर के दंत रोग विशेषज्ञ मेजर डॉ. गौरव ने पाठकों को परामर्श दिया। प्रस्तुत हैं परामर्श के चुनिंदा अंश..

loksabha election banner

बच्चों के लिए कौन सा टूथपेस्ट ठीक है। क्या बच्चों और बड़ों के लिए अलग टूथपेस्ट आते हैं?

- प्रीति, हाथरस

बच्चों का टूथपेस्ट अलग होता है। बच्चों के लिए 500 पीपीएम फ्लोरोइड का टूथपेस्ट आता है। 12 वर्ष तक के बच्चों के दांत इसी पेस्ट से साफ कराने चाहिए। बड़ों का ज्यादा फ्लोरोइड वाला टूथपेस्ट बच्चों के दांतों को नुकसान पहुंचाता है।

मेरा एक साल 15 दिन का बच्चा है। उसके अभी तक दांत नहीं निकले।

- सुल्ताना, जमालपुर

कई बार बच्चों के दांत देरी से निकलते हैं। कुपोषण एक वजह हो सकती है। बच्चे के जबड़े के एक्स-रे कराना होगा। देखना होगा कि दांत बन रहे हैं या नहीं।

रात में सोते वक्त दांत किट-किटाते हैं। क्या उपाय है डॉक्टर साहब?

- सुनील, क्वार्सी

यह आदत होती है। नाइट गार्ड बनवाना होगा। सोते वक्त नाइट गार्ड लगाकर सोना होगा। दंत चिकित्सक को दिखाएं। धीरे-धीरे आदत छोड़नी होगी।

दांत में चोट लगी थी। एक दांत निकल गया। दूसरा दांत रंग बदल रहा है।

- सोजेश, पीपली

चोट से दांतों की नसें धीरे-धीरे सड़ गई हैं। जो खून दांत तक पहुंचना चाहिए, वो नहीं पहुंच पा रहा। अब रूट कैनाल ट्रीटमेंट करना होगा।

मेरे दांतों में पायरिया है। मशीन से सफाई कराने पर कोई साइड इफेक्ट तो नहीं होता?

- राजेश, क्वार्सी

मशीन से दांत सफाई कराने का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। हाथ से सफाई कराने से बेहतर है मशीन से दांतों को साफ कराया जाए। यह जरूर है कि सफाई कराने के 15 दिन तक ठंडा-गर्म पान दांतों में लग सकता है। बाद में ठीक हो जाता है।

40 वर्ष की उम्र के व्यक्ति के दूध के दांत बच सकते हैं। क्या इस उम्र में दूध का दांत टूटकर पक्का दांत आ सकता है।

- रामकिशन, हसायन

ऐसा हो सकता है। कई बार बचपन में पक्का दांत नहीं निकलता। ऐसे में दूध का दांत बच जाता है। 40 की उम्र में यह दांत टूट भी जाए तो पक्का दांत नहीं आ सकता। टूटने पर दांत लगवाना पड़ेगा।

कुछ समय पहले सांप ने काट लिया था। अब सारे दांत नीले हो गए हैं।

- राहुल, मूसेपुर जलाल

सांप के काटने के बाद जहर का असर दांतों में रह गया होगा। इससे दांत नीले हो रहे हैं। जांच करके सही कारण बताया जा सकता है।

मेरे पति तंबाकू खाते हैं। उनका मुंह कम खुल रहा है।

- रानी, हाथरस

पति को कहें कि वह गुटखा खाना बंद करें। ऐसा नहीं किया तो एक दिन मुंह पूरी तरह बंद हो सकता है। मुंह का कैंसर भी हो सकता है। इससे बचने के लिए दवा दी जाएंगी। एक्सरसाइज भी करनी होगी।

मेरी पत्नी रोज दांत साफ करती है। फिर भी मुंह से बदबू आती है। दांत हिलते भी हैं।

- धर्मेद्र चौधरी, सहपऊ

पायरिया के कारण ऐसा होता है। दांत सही से साफ न करने के कारण गंदगी से यह होता है। दांतों की सफाई करानी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.