रालोद व 'आप' कार्यकर्ता भिड़े
अलीगढ़ : कलक्ट्रेट पर गुरुवार को रालोद छात्र नेताओं की आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से हाथापाई हो गई। 'आप' कार्यकर्ता के टिप्पणी करने पर मामला गरमा गया था। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। हालांकि, बीच-बचाव कराकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया गया। गुरुवार का जियाउर्रहमान के साथ रालोद छात्र के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर कालेजों में सीटें बढ़ाने की माग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे। वहां पहले से 'आप' कार्यकर्ता मौजूद थे। जियाउरर्हमान पर इसी दौरान किसी ने आप से निकालने की टिप्पणी कर दी। इस पर रालोद कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने 'आप' कार्यकर्ता के साथ गाली-गलौज कर दी, जिससे दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। रालोद छात्र नेता 'आप' कार्यकर्ता को मारने के लिए दौड़ पड़े। 'आप' के वरिष्ठ नेताओं ने मान मनोबल कर मामले को सुलझाया। जियाउर्रहमान ने बताया कि 'आप' कार्यकर्ता ने गलत टिप्पणी की थी जिसका उन्हें जवाब दे दिया गया। आगे भी यदि नहीं माने तो करारा जवाब दिया जाएगा।