नन्हे कलमकारों ने दिए विचारों को पंख
अलीगढ़ : नन्हे कलमकारों को बेबाक होकर अभिव्यक्ति के लिए मौका मिला तो उन्होंने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। यह नजारा था बाल पत्रिका अभिनव बालमन की कार्यशाला का।
प्रीमियर नगर स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में लघु कार्यशाला अभिव्यक्ति-14 में 179 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों को कहानी और कविता लेखन के विषय में बताया गया। बच्चों ने अपने मनोभावों को कहानी, कविता और चित्रकला के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
उपसंपादक व कवि आशीष ने शब्द चयन कर कविता रचना सिखाया। बच्चों ने चिड़िया, पतंग, छाता, जोकर, सूरज दादा, चन्दा मामा, टिमटिम तारे आदि पर कविता रची।
कहानी लेखन के बारे में मुकुल ने जानकारी दी। बच्चों ने किसान, माँ, हिरन, दयालुता, दोस्ती, शिक्षक, जादूगर, जंगल, लोमड़ी, बंदर, हिम्मत आदि विषयों पर कहानी रची।
प्रिंसिपल माला गुप्ता ने बच्चों के प्रयास को सराहा। शिक्षिका शीतल रायजादा, मीरा शर्मा, हरप्रीत सिंह, रुचि शर्मा, संगीता वाष्र्णेय ने सहयोग किया। अभिनव बालमन टीम के देवाषीश, लखन, मुकुल, शुभम, अपूर्व, प्रियंका, नेत्रसी, पल्लव अरोरा ने कार्यशाला का संचालन किया व संयोजन उप-संपादक सुशांत ने किया।