करें व्यायाम रहेंगे स्वस्थ
By Edited By: Published: Tue, 01 Oct 2013 02:26 AM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2013 02:27 AM (IST)
अलीगढ़ : बदलते लाइफ स्टाइल के कारण हृदयरोग आम होता जा रहा है, लेकिन सही उपचार और व्यायाम से इन रोगों पर अंकुश लगाया जा सकता है। विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष में केके हास्पिटल में प्रेसवार्ता का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें डॉ. केके वाष्र्णेय ने बताया कि हृदय रोगों से बचने के लिए संयमित जीवन और संतुलित खान-पान अपनाएं। साथ ही नियमित रूप से व्यायाम करें। हृदय रोगियों की संख्या देश में लगातार बढ़ती जा रही है। अगर लोग संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम करें तो हृदयरोग से बचे रह सकते हैं। बीपी और शुगर की जांच कराते रहना चाहिए। सीने में दर्द और घबराहट हो तो इसे नजरंदाज न करें।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें