Move to Jagran APP

संगठन को नया आयाम देना है : डॉ. दिव्या

By Edited By: Published: Mon, 18 Mar 2013 01:55 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2013 01:56 AM (IST)
संगठन को नया आयाम देना है : डॉ. दिव्या

कार्यालय संवाददाता, अलीगढ़ : सासनी गेट स्थित मधुवन गेस्ट हाउस में भारत विकास परिषद का प्रांतीय चुनाव यादगार बन गया। डा. दिव्या लहरी को प्रांत से आए प्रतिनिधियों ने निर्विरोध चुनकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। डा. दिव्या परिषद के विभिन्न पदों पर रहते हुए अध्यक्ष पद तक पहुंचने वाली अलीगढ़ की दूसरी महिला हैं। इससे पहले पूर्व महापौर सावित्री वाष्र्णेय इस जिम्मेदारी को संभाल चुकी हैं। डा. दिव्या ने संगठन की मजबूती की प्रतिबद्धता दोहराई और संगठन को नया आयाम देने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

मधुवन गेस्ट हाउस में रविवार को ब्रज प्रांत की 42 शाखाओं के करीब 200 प्रतिनिधि जुटे। चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही डा. दिव्या को सभी प्रतिनिधियों ने निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया।

इससे पहले 2012-13 के क्रियाकलापों की आख्या प्रस्तुत की गई। प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार सक्सेना ने प्रदेश की शाखाओं की सदस्य संख्या, केंद्रीय अंशदान आदि की जानकारी दी। प्रदेश पत्रिका ब्रजनीति का विमोचन भी किया गया। राष्ट्रीय मंत्री संस्कृति सप्ताह ब्रजेंद्र सिंह वर्मा, राष्ट्रीय चेयरपर्सन महिला सहभागिता सावित्री वाष्र्णेय, राष्ट्रीय संयोजक हरिनारायण चतुर्वेदी, राष्ट्रीय संयोजक भारत को जानो डॉ. तरुण शर्मा, जोनल महामंत्री संजीव जैन ने नए दायित्वों के मनोनयन की घोषणा की। जोनल मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। संचालन बीना अग्रवाल और डॉ. ब्रजेश कुमार सक्सेना ने किया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष सुशील चंद्रा ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। डॉ. गिरीश वाष्र्णेय व्यवस्थाएं देखीं।

ये है नई टीम : डॉ. दिव्या लहरी अध्यक्ष, वसंत गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव अग्रवाल महासचिव, डॉ. ब्रजेश कुमार सक्सेना अतिरिक्त प्रदेश महासचिव और आनंद मित्तल कोषाध्यक्ष चुने गए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.