भारत विकास परिषद की जोनल मंत्री सम्मानित
By Edited By: Published: Wed, 06 Feb 2013 02:28 AM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2013 02:29 AM (IST)
अलीगढ़ : भारत विकास परिषद की जोनल मंत्री, प्रमुख समाजसेविका एवं प्रख्यात आर्टिफिशियल नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शन्नो रानी को जनसेवा के लिए सम्मानित किया गया। 3 फरवरी को गुवाहाटी (असम) में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायामूर्ति बीएम कोकजे, कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. एसपी तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र कुमार बाधवा, राष्ट्रीय वित्त मंत्री डॉ. केएल गुप्ता ने उन्हें सम्मानित किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. दिव्या लहरी ने बताया कि डॉ. शन्नो रानी जनसेवा को समर्पित संस्था सेवा भारती की अध्यक्ष भी हैं। उनके प्रयास से अलीगढ़ में कन्या महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है। परिषद की सभी शाखाओं ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें