आगरा में धोखाधड़ी-दुल्हन निकली किन्नर, केस दर्ज
आगरा में नवविवाहिता का घूंघट उठाने पर दुल्हन के किन्नर निकलने पर पर पति ने हंगामा कर दिया। ससुराल वालों पर धोखाधड़ी का आरोप लगा पत्नी को पीहर भेज दिया।
आगरा (जेएनएन)। ताजनगरी आगरा में एक युवक के साथ विवाह के नाम पर बेहद भद्दा मजाक किया गया। उसका विवाह बड़े धूमधाम से हुआ, लेकिन जब उसने सुहागरात में अपनी दुल्हन का घूंघट उठाया तो घबराकर कमरे से बौर भाग आया। घर के लोग परेशान हो गए तो उसने बताया कि दुल्हन नहीं बेड पर तो किन्नर है।
इसके बाद उसके घर के लोगों ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थाना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के इस मामले में किन्नर के पक्ष के लोगों ने भी युवक पर दुल्हन को जलाने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें- UP पुलिस का अजब कारनामा, मर्द को बना दिया किन्नर-पत्नी हैरान
आगरा में नवविवाहिता का घूंघट उठाने पर दुल्हन के किन्नर निकलने पर पर पति ने हंगामा कर दिया। ससुराल वालों पर धोखाधड़ी का आरोप लगा पत्नी को पीहर भेज दिया। परसों शाम को मायके से भाई के साथ आई पत्नी को मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को पकड़ लिया। थाने में पति के पत्नी पर किन्नर होने का दावा करने पर अब पुलिस पसोपेश में पड़ गई।
यह भी पढ़ें- बरेली में हो गया गजब! विवाह लड़की से, सुहागरात में किन्नर
एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी युवक की शादी आठ माह पहले फीरोजाबाद की युवती से हुई थी। युवक ने पुलिस को बताया शादी के बाद उसे पता चला कि पत्नी किन्नर है। धोखा देने की शिकायत ससुरालवालों से की तो उनका कहना था कि इलाज कराने के बाद सही हो जाएगी। कई महीने इलाज के बाद भी जब वह ठीक नहीं हुई तो उसने पत्नी को पीहर भेज दिया। इसके बाद ससुरालीजनों ने कई बार पंचायत करके किन्नर पत्नी को रखने का दबाव बनाया, लेकिन उसने मना कर दिया।
यह भी पढ़ें- कम कपड़े पहनकर किन्नर कर रहे थे हंगामा, लोग ले रहे थे आनंद
पत्नी और ससुरालीजनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा कोर्ट में डाल दिया। युवक का आरोप है कि अब उसे फंसाने के लिए परसों शाम ससुरालवाले पत्नी को लेकर आए। घर में घुसते ही उस पर मिट्टी का तेल डालकर 100 नंबर पर सूचना दे दी। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। वहीं ससुरालवालों का पुलिस से कहना था कि युवक उनकी बेटी को रखना नहीं चाहता। इसलिए वह उसके बारे में अनर्गल बातें कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।