Move to Jagran APP

सोशल मीडिया पर छाएगा पंचकल्याणक

जागरण संवाददाता, आगरा: इस बार पंचकल्याणक में युवाओं का विशेष योगदान रहेगा। महोत्सव में पहली बार

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Feb 2017 09:48 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 09:48 PM (IST)
सोशल मीडिया पर छाएगा पंचकल्याणक
सोशल मीडिया पर छाएगा पंचकल्याणक

जागरण संवाददाता, आगरा: इस बार पंचकल्याणक में युवाओं का विशेष योगदान रहेगा। महोत्सव में पहली बार बनाए गए आइटी सेल से सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की संपूर्ण जानकारी व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्यूटर, यू-ट्यूब पर होगी, जिसे पूरे विश्व में कहीं पर भी देखी जा सकेगी। इसके लिए आइटी के करीब 20 युवा 24 घटे सेवाएं देंगे।

loksabha election banner

पंचकल्याणक महोत्सव के संयोजक मनोज जैन ने बुधवार को बताया कि जिले के पंचकल्याणक इतिहास में प्रथम बार भगवान नेमी की वैराग से पूर्ण भव्य बारात निकाली जाएगी, जिसमें युवा नेमी, पिता समुंद्र विजय और माता शिव देवी के साथ राजा उग्रसेन की पुत्री राजुल से विवाह के लिए सैकड़ों हाथी-घोड़ों की सवारियों के साथ बरात लेकर निकलेंगे। बरात का शुभारंभ छीपीटोला दिगंबर जैन मंदिर से प्रात: 9:30 बजे होगा। वह घूमते हुए कार्यक्रम स्थल जैन इंटर कॉलेज पर दोपहर तीन बजे पहुंचेगी। रात में भगवान नेमी पर आधारित लघु नाटिका का मंचन मनोज शर्मा एंड पार्टी द्वारा किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी प्रमेंद्र ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से युवा कार्यकर्ता महोत्सव स्थल की सुरक्षा करेंगे। तीन पारियों में सुरक्षा व्यवस्था को बाटा गया है, जिसमें 50-50 की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 30 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

--

सोशल मीडिया का सदुपयोग करें युवा: आचार्य ज्ञान सागर

आगरा: पंचकल्याणक महोत्सव में आचार्य ज्ञान सागर महाराज श्रद्धालुओं को धार्मिक वाणी से ओतप्रोत करने आए। गुरुवार को प्रवचन में उन्होंने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से दूर रहना चाहिए। एमडी जैन इंटर कॉलेज हरी पर्वत में प्रात: 9 बजे प्रवचन से पहले मंगलाचरण उषा जैन मारसंस ने किया। प्रमुख लोगों और महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट किया। धर्म सभा के दौरान आचार्य ज्ञानसागर महाराज ने कहा कि जीवन की डोर जब तक कसाई के हाथ में रहेगी, शाति का झरना नहीं रह सकता। आज की युवा पीढ़ी के हाथ में जैसे ही मोबाइल और लैपटॉप पहुंचता है वह उसका सदुपयोग कम दुरुपयोग अधिक करते हैं। धर्म सभा में प्रमुख रुप से निरंजन लाल बैनाड़ा, मुख्य संयोजक मनोज जैन, राजकुमार जैन गुड्डू ,निर्मल जैन मोटिया, मीडिया प्रभारी प्रमेंद्र जैन, वीरेन शास्त्री, महिपाल जैन, मुन्ना लाल जैन, संतोष बारोलिया, मंजू जैन आदि उपस्थित थे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.