Move to Jagran APP

यमुना मैया की आरती कर लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, आगरा: रिवर कनेक्ट अभियान में रविवार शाम एत्माद्दौला व्यू प्वॉइंट पर यमुना मैया की आ

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 09:23 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 09:23 PM (IST)
यमुना मैया की आरती कर लिया संकल्प
यमुना मैया की आरती कर लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, आगरा: रिवर कनेक्ट अभियान में रविवार शाम एत्माद्दौला व्यू प्वॉइंट पर यमुना मैया की आरती की गई। रिवर एक्टिविस्ट, पर्यावरणविदों और शहरवासियों ने नदी की स्थिति में सुधार नहीं होने तक अभियान जारी रखने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

यमुना प्रेमी रविवार शाम सात बजे व्यू प्वॉइंट पर एकत्र हुए। पं. नंदन श्रोत्रिय और जुगल श्रोत्रिय ने आरती कराई। इसमें शहरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रिवर एक्टिविस्ट ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि यमुना आरती को एक अप्रैल को दो साल हो जाएंगे। हमारा उद्देश्य यमुना आरती के माध्यम से शहरवासियों को जोड़ना है, जिससे वह जागरूक हो सकें। हम यमुना में पानी चाहते हैं। ब्राह्माण एकता मंच के डॉ. पंचशील शर्मा, विवेक शर्मा, अमित लवानिया, डॉ. अनुराग शर्मा, रोहित उपाध्याय, अरुण मिश्रा, डिंपल शर्मा, उमेश शर्मा, दिवाकर तिवारी, डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, महेश शर्मा, शैलेंद्र सिंह नरवार, ज्योति खंडेलवाल, शशिकांत उपाध्याय, श्रवण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.