जेपी गुप्ता बने भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, आगरा: भारत विकास परिषद बृज प्रांत के द्विवार्षिक चुनाव में अलीगढ़ के जेपी गुप्ता अध
जागरण संवाददाता, आगरा: भारत विकास परिषद बृज प्रांत के द्विवार्षिक चुनाव में अलीगढ़ के जेपी गुप्ता अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। जेके जुनेजा महासचिव और प्रवीन गर्ग कोषाध्यक्ष पर पर चुने गए।
भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को फ तेहाबाद रोड स्थित होटल पर्ल व्यू में हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में ब्रज प्रांत की 53 शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्षों ने मत डालकर नवीन पदाधिकारियों का चुनाव किया। कुल 149 पदाधिकारियों ने वोट का प्रयोग किया।
चुनाव अधिकारी बरेली के डॉ. एचसी गुप्ता और चुनाव पर्यवेक्षक गाजियाबाद के कुलभूषण के निर्देशन में चुनाव प्रकिया हुई। सर्वप्रथम महासचिव पद पर दो में से एक प्रत्याशी राजीव अग्रवाल के नामाकन वापस लेने से आगरा के डा. जेके जुनेजा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। बाकी सभी पदों पर मतदान द्वारा पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद पर अलीगढ़ के जेपी गुप्ता ने 106 वोट प्राप्त कर डॉ. ब्रजेश सक्सैना को 63 वोटों से हराकर जीत अर्जित की। कोषाध्यक्ष पद पर 124 वोट प्राप्त कर फीरोजाबाद के प्रवीन गर्ग सीए ने कनक कुमार को करारी शिकस्त दी। वहीं उपाध्यक्ष के तीन पदों पर वंदना अग्रवाल 110, अनिल वाष्र्णेय 113 और कृष्णमुरारी अग्रवाल 105 वोट पाकर विजयी घोषित किए गये। इन्होंने प्रभात वाष्र्णेय, रजनी सिंह और संजय बंसल को हराकर विजय प्राप्त की।
इससे पूर्व उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केशवदत्त गुप्ता और डॉ. तरूण शर्मा ने दीप जलाकर किया। अध्यक्षता बसंत गुप्ता एडवोकेट ने की। संचालन राजीव अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन विनय सिंह ने किया। इस अवसर पर बिजेंद्र सिंह वर्मा, हरी नारायण चतुर्वेदी, डॉ. मनोज रावत, दिव्या लहरी, डॉ. अमित अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, आरएस गुप्ता, अजीत फौजदार आदि उपस्थित रहे।