Move to Jagran APP

प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र में घूमता चीनी नागरिक गिरफ्तार, दुभाषिए को छकाया

प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र में शनिवार रात संदिग्ध हालात में घूमते चीनी नागरिक को सेना ने गिरफ्तार कर लिया। सेना पुलिस ने उसे सदर थाने को सौंप दिया।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 19 Nov 2017 09:40 PM (IST)Updated: Sun, 19 Nov 2017 10:57 PM (IST)
प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र में घूमता चीनी नागरिक गिरफ्तार, दुभाषिए को छकाया
प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र में घूमता चीनी नागरिक गिरफ्तार, दुभाषिए को छकाया

आगरा (जेएनएन)। प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र में शनिवार रात संदिग्ध हालात में घूमते चीनी नागरिक को सेना ने गिरफ्तार कर लिया। सेना पुलिस ने उसे सदर थाने को सौंप दिया। वहां से उसे पर्यटन थाने भेज दिया। उससे पूछताछ के लिए चीनी भाषा के जानकार दुभाषिया को बुलाया। संदिग्ध का कहना था कि वह भारतीय युवती से शादी करने की इच्छा के चलते यहां आया था। इसके अलावा एजेंसियां उससे कोई भी जानकारी हासिल नहीं कर सकी हैं। पुलिस ने चीनी दूतावास से संपर्क किया है। 

loksabha election banner

ईस्ट चाइना के जिलिम का रहने वाला 

आगरा सदर में ग्वालियर हाईवे पर सीओडी के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में शनिवार रात को 38 वर्षीय चाइनीज यांग हाई बो को संदिग्ध हालात में घूमते पकड़ा गया था। संदिग्ध चाइनीज पकडऩे की जानकारी पर सुरक्षा एजेंसियां पहुंच गईं। यांग से बातचीत में सिर्फ इतना ही पता चला कि वह ईस्ट चाइना के जिलिम शहर का रहने वाला है। भारतीय लड़कियों को पसंद करता है और शादी करने के लिए यहां आया था। इंस्पेक्टर पर्यटन थाना आरबी पांडेय के मुताबिक यांग के सिलसिले में दिल्ली स्थित चीनी दूतावास से संपर्क किया जा रहा है। 

24 अक्टूबर को आया था दिल्ली 

यांग 24 अक्टूबर को शंघाई की फ्लाइट से दिल्ली आया था। यहां आने के बाद किन-किन शहरों में गया, किनसे मिला, इसकी जानकारी भी एजेंसियों को नहीं मिल सकी। यांग हाई बो टूरिस्ट वीजा पर यहां आया है। जो कि फरवरी 2018 तक वैध है। इसके अलावा उसका पासपोर्ट वर्ष 2023 तक वैध है।  सैन्य क्षेत्र में पकड़े गया यांग हाई बो चाइना आर्मी की वर्दी पहने है। यह वर्दी वर्ष 2013 की बनी हुई है। जो कि उसने चाइना के बाजार से खरीदी थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.