Move to Jagran APP

भाजपा की बाइक रैली से पटी सड़कें, जानिये क्या कहा स्वास्थ मंत्री ने कांग्रेस के बारे में

जिलेवार बाइक रैली में उमड़े कार्यकर्ता। कासगंज में एक कार्यकर्ता हुआ रैली के दौरान हादसे का शिकार।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 02:30 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 02:30 PM (IST)
भाजपा की बाइक रैली से पटी सड़कें, जानिये क्या कहा स्वास्थ मंत्री ने कांग्रेस के बारे में
भाजपा की बाइक रैली से पटी सड़कें, जानिये क्या कहा स्वास्थ मंत्री ने कांग्रेस के बारे में

आगरा जेएनएन: लोकसभा चुनाव का प्रदेश में माहौल बनाने के लिए भाजपा द्वारा जिलेवार निकाली गई कमल संदेश बाइक रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश भरपूर दिखा। शनिवार को आगरा और आसपास के जिले में सुबह रैली निकाली गई थी।

loksabha election banner


आगरा में तारघर मैदान से रैली को प्रदेश के ग्राम विकास व चिकित्सा स्वास्थ मंत्री महेंद्र कुमार सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल हजारों कार्यकर्ता एमजी रोड होते हुए बल्केश्वर मैदान पर पहुंचे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि शहर की जनता ने दिखा दिया है कि वो भाजपा साथ है। उन्होंने पार्टी जिंदाबाद के नारे लगवाते हुए कहा कि जनता की आवाज से आज पप्पू जहां भी हैं वहां इस आवाज को सुनकर वो थर्र थर्र कांप जाएंगे। आगरा के वीर सपूतों ने ये संदेश दे दिया है कि 2019 के चुनाव में भाजपा पहले से भी अधिक सीटों पर जीतेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा, आज वो हो रहा है। कलयुग में भी भारत था आज भी भारत है। आने वाला समय भी भारत का होगा और भाजपा का होगा। उन्होंने दावा किया कि फिर से प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता बनेंगे। उन्होंने कहा कि श्रीराम की तरह मुठ्ठी बांधकर नारे लगाओ। हाथ का पंजा खोलकर नहीं, क्योकि पंजे ने बहुत घोटाले किये हैं। एससी आयोग के अध्यक्ष व सांसद रामशंकर कठेरिया ने मुस्लिम कार्यकर्ताओं से कहा कि आप भी जोश से नारे लगाओ, आज की रैली में बहुत मुस्लिम लोग हैं, 2019 का चुनाव अवश्य जीतेंगे।

इधर कासगंज रैली को रवाना करने के लिए सांसद राजवीर सिंह राजू भैया पहुंचे। उनके साथ मंच पर विधायक देवेंद्र प्रताप और ममतेश शाक्य भी मौजूद थे। फीरोजाबाद के दबरई से कमल संदेश रैली को राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, विधायक मनीष असीजा, पूर्व मंत्री जसवीर सिंह, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र एवं अन्य ने रवाना किया। जिले में टूंडला, शिकोहाबाद सहित कई स्थानों से रैली निकाली गई।


मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान से निकाली गई बाइक रैली में कार्यकर्ताओं ने दम दिखाया। मौजूद नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में इतिहास बनाने का दावा किया।

महिला मोर्चा भी निकली सड़कों पर
भाजपा महानगर महिला मोर्चा की सदस्याओं ने भी बाइक रैली में बढ़चढ़कर भाग लिया। महिला मोर्चा की 150 सदस्याएं एक्टिवा और बाइक से तारघर मैदान पहुंचीं। महानगर अध्यक्ष डॉ. मंजू गुप्ता ने सदस्याओं का नेतृत्व किया।

कासगंज रैली में बाइक सवार कार्यकर्ता घायल
जिले में भाजपा की बाइक रैली के जाते वक्त एक कार्यकर्ता घायल हो गया। जगदीश पुत्र साहब सिंह नाम के कार्यकर्ता को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद सांसद ने भी बाइक धीमे चलाने की हिदायत दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.