पेड़-पौधे मानव के विश्वस्त मित्र
By Edited By: Published: Sun, 29 Jul 2012 10:15 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jul 2012 10:16 PM (IST)
फतेहपुर सीकरी: पेड़-पौधे मानव के सबसे विश्वस्त मित्र होते हैं। यह जीव-जंतुओं के पोशक और पर्यावरण जलवायु एवं वर्षा में सहायक होते हैं। इसलिए बालक की भांति पौधों का संरक्षण और देखभाल करनी चाहिए।
यह उद्गार जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत राम कुशवाह और सीकरी के विधायक ठा. सूरजपाल सिंह ने व्यक्त किये। रविवार को आगरा गेट के पास श्री रामसरन जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया गया। प्रबंधक मुन्नी लाल कुशवाह ने अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व चेयरमैन सोनपाल कुशवाह, जिला पंचायत सदस्य सुखवीर सिंह, बहादुर सिंह, नरेन्द्र निमेष, डा. प्रेमपाल सिंह, कुंवर सिंह कुशवाह, ओपी शर्मा, सुरेन्द्र मोहन, अकील खान तथा ईश्वरी प्रसाद आदि मौजूद रहे। इस मौके पर छात्रों को भी पौधे रौंपे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें