Move to Jagran APP

नदी में पानी कम, पुल के निर्माण को मिली रफ्तार

जागरण संवाददाता, आगरा : आगरा-इटावा नेशनल हाईवे-दो के चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। यमुना नदी के जल स

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 01:00 AM (IST)
नदी में पानी कम, पुल के निर्माण को मिली रफ्तार
नदी में पानी कम, पुल के निर्माण को मिली रफ्तार

जागरण संवाददाता, आगरा : आगरा-इटावा नेशनल हाईवे-दो के चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। यमुना नदी के जल स्तर में कमी से तीसरे पुल के निर्माण को रफ्तार मिल गई है। फाउंडेशन बनाने का कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।

loksabha election banner

दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण का 50 फीसद से अधिक काम पूरा हो चुका है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मंजूरी के बाद चौड़ीकरण का कार्य अब इटावा तक होगा। इस पर 1665 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी के तहत यमुना पर जवाहर पुल के बगल में तीसरा पुल बनाया जा रहा है। इससे जवाहर पुल और वाटरव‌र्क्स चौराहे पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। क्योंकि तीस जून तक वाटरव‌र्क्स फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएगा। वर्तमान में यमुना नदी का जलस्तर 480 फीट है। कम पानी के चलते बड़ी-बड़ी मशीनें तलहटी पर पहुंचा दी गई हैं। फाउंडेशन का काम बीस फीसद हो चुका है, बाकी बचे हुए काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इससे मानसून आने से पहले कार्य पूरा हो सके।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) आगरा खंड के परियोजना निदेशक एसबी सिंह ने बताया कि दिसंबर तक फाउंडेशन का काम पूरा होने की उम्मीद है। फिर पिलर बनेंगे। अगले साल तक गर्डर रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुल का निर्माण 2019 तक पूरा हो जाएगा।

एत्मादपुर के आसपास शुरू होगा काम

आगरा-इटावा हाईवे के चौड़ीकरण का काम एत्मादपुर व उसके आसपास इसी साल से शुरू होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

जरूरत के हिसाब से बनेगी सर्विस रोड

आगरा से इटावा के बीच दो दर्जन से अधिक स्थलों पर सर्विस रोड बनाई जाएगी। इसका निर्माण जरूरत के हिसाब से किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.