खातीपाड़ा में नौ दिन तैनात रहेगा फोर्स
जागरण संवाददाता, आगरा : लोहामंडी के खातीपाड़ा में सोमवार की रात हुए बवाल के बाद अब तनाव भरी शांति है।
जागरण संवाददाता, आगरा : लोहामंडी के खातीपाड़ा में सोमवार की रात हुए बवाल के बाद अब तनाव भरी शांति है। पुलिस द्वारा बस्ती की महिलाओं को परंपरा के चलते मंदिर में देवी पूजा की अनुमति मंगलवार को दे दी गई थी। इसने बस्ती के लोगों का आक्रोश शांत करने में अहम भूमिका निभाई। अधिकारियों ने सतर्कता के मद्देनजर बस्ती में नौ दिन तक फोर्स तैनात रखने का फैसला किया है।
खातीपाड़ा में धर्मस्थल को लेकर विवाद होने पर आठ महीने पहले प्रशासन ने ताला डाल दिया था। इसकी चाबी थाने के पास थी। सोमवार को बस्ती वालों ने परंपरा के अनुसार धर्मस्थल पर पूजा करने को परिसर को खोलने की कहा था। पुलिस पर चाबी न देने का आरोप लगाते हुए ¨हदूवादी संगठनों के साथ बस्ती वालों ने परिसर का गेट उखाड़ दिया था। बवाल होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात पर काबू पाया था।
बस्ती वालों ने बताया धर्मस्थल पर पिछले साल ताला डालने के बाद भी नौ दिन तक पूजा होती रही थी। तब पुलिस सुबह दो घंटे के लिए आकर गेट का ताला खोल देती थी। जबकि मंदिर में महिलाओं का दिन भर आना-जाना रहता है। इससे बस्ती के लोगों, विशेषकर महिलाओं में आक्रोश था। उन्होंने इस बार पुलिस से पूरे दिन के लिए धर्मस्थल का ताला खोलने की कहा था। पुलिस इसके लिए राजी नहीं हुई थी।
खातीपाड़ा में सतर्कता के चलते चार इंस्पेक्टर समेत बड़ी संख्या में बुधवार को भी फोर्स तैनात रहा।