विदेशी सैलानी मनाएंगे नवसंवत्सर
जागरण संवाददाता, आगरा: ताजनगरी में विदेशी सैलानी भी भारतीय नववर्ष मनाते नजर आएंगे। टूरिज्म गिल्ड द्व
जागरण संवाददाता, आगरा: ताजनगरी में विदेशी सैलानी भी भारतीय नववर्ष मनाते नजर आएंगे। टूरिज्म गिल्ड द्वारा उन्हें भारतीय संस्कृति और उसके महत्व से अवगत कराने को यह आयोजन कराया जा रहा है। होटलों में रंगोली सजाई जाएगी। सैलानियों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा।
भारतीय नवसंवत्सर की शुरुआत चैत्र में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हो रही है। आगरा में मंगलवार को नवसंवत्सर 2074 शुरू होगा, लेकिन देश के कुछ भागों में इसकी शुरुआत बुधवार से होगी। नवसंवत्सर की शुरुआत लोग पूजा-अर्चना से करते हैं। भारत में विक्रमी संवत की शुरुआत ईसा से 57 वर्ष पूर्व सम्राट विक्रमादित्य द्वारा शकों पर विजय प्राप्त करने के बाद हुई थी। टूरिज्म गिल्ड आगरा के सचिव राजीव सक्सेना ने बताया कि हम भारतीय संस्कृति की खूबियों से विदेशी पर्यटकों को अवगत कराने के लिए कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इस नवसंवत्सर हम 29 मार्च को विदेशी सैलानियों को इसके महत्व के बारे में बताएंगे।