सपने में सखी देखो नंद गोपाल
जागरण संवाददाता, आगरा : पालीवाल पार्क की हरियाली और ठंडी हवा, जहा नजर आई राजस्थान, पंजाब और बृज की स
जागरण संवाददाता, आगरा : पालीवाल पार्क की हरियाली और ठंडी हवा, जहा नजर आई राजस्थान, पंजाब और बृज की संस्कृति। एक ओर भांगड़े का उल्लास था तो दूसरी ओर बृज के रास की भक्ति। राजस्थान के घूमर ने रंग बिखेरे तो दर्शक झूमने लगे और राधे-राधे, जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगने लगे। बृज की मंडली की प्रस्तुति ने साबित किया वाकई में चारों धामों से निराला बृज धाम है।
मौका था ताज महोत्सव के तहत उमंग आयोजन समिति द्वारा पालीवाल पार्क में आयोजित फोक नाइट का, जहा भारतीय संस्कृति के रंगों ने शहरवासियों को उमंग और उत्साह से भर दिया। शुक्रवार को वृंदावन के विख्यात दानी शर्मा ने मंडली के साथ मयूर नृत्य, माखन चोरी सहित कई प्रस्तुतिया दीं। पंजाब विवि पटियाला से आई टीम ने भागड़ा, जिंदुआ लोकगीतों पर नृत्य और प्रसिद्ध गीत जग्गा की प्रस्तुति दी। वहीं वाड़मेर की टीम ने भी राजस्थान के रंगों को बिखेरा।
सुधीर नारायण ने टीम के साथ विरासत की छाव में ताज महोत्सव की थीम गीत प्रस्तुत किया। रुचि शर्मा ने रावण द्वारा रचित शिव वंदना पर कथक प्रस्तुत किया। शुभारम्भ मंडलायुक्त चंद्रकात ने किया। स्वागत एडवोकेट अचल शर्मा ने किया। संचालन सुशील सरित ने किया।
ये रहे उपस्थित
विशिष्ठ अतिथियों में हरविजय सिंह वाहिया, महेश शर्मा, अमित गोयल, रोहित सागर मौजूद रहे, जबकि उमंग आयोजन समिति की ओर से आलोक आर्य, डॉ. अंकुर गोयल, विवेक शर्मा, विवेक रायजादा, धनवान गुप्ता, कौशल गर्ग, शुभम सोनी, संजीव अग्रवाल , किशन अग्रवाल, संतोष सिंह लोधी, रजनी अग्रवाल, राघव शर्मा, ऋतु सिन्हा वत्सला प्रभाकर, उर्मिला अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।