रामलाल आश्रम के सिटी कार्यालय का शुभारंभ
जागरण संवाददाता, आगरा: श्री रामलाल वृद्ध आश्रम के सिटी कार्यालय का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। सिटी कार
जागरण संवाददाता, आगरा: श्री रामलाल वृद्ध आश्रम के सिटी कार्यालय का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। सिटी कार्यालय में वृद्धजनों की काउंसलिंग होगी तो दानवीर और समाजसेवियों को सुविधा मिलेगी।
कैलाशपुरी के सामने के. चतुर्वेदी और रीता चतुर्वेदी परिवार द्वारा दिए गए भवन में रामलाल वृद्ध आश्रम के सिटी कार्यालय का शुभारंभ मुख्य संरक्षक अशोक जैन सीए, अध्यक्ष शिवप्रसाद शर्मा, आश्रम सहयोगी सुरेश चंद गर्ग, आरडी अग्रवाल, कमल चंद जैन ने किया।
इस मौके पर अशोक जैन सीए ने कहा कि छह साल से रामलाल आश्रम के शहर से दूर होने के कारण आम लोगों की अपेक्षित सहभागिता नहीं हो रही थी। उन्होंने बताया कि आश्रम में 209 वृद्ध माता- पिता, असहाय महिलाएं और 250 गो रह रही हैं, सुरेश चंद गर्ग 25 बच्चों का स्कूल चला रहे हैं। आश्रम अध्यक्ष शिवप्रसाद ने कहा कि अब सिटी कार्यालय खुलने से काउंसलिंग का काम भी शुरू हो गया है। संचालन संदेश जैन किया। नंदकिशोर शर्मा और आरती सारस्वत ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में हरिप्रसाद सारस्वत, जयराम दास, अरूण अग्रवाल सीए, धनवान गुप्ता, शुभम सोनी, विमल कुमार, नंदकिशोर शर्मा, उमेश शर्मा, नंदू, शीला वहल आदि मौजूद थे।