Move to Jagran APP

ताज के साये में राम नाम की धुन

जागरण संवाददाता, आगरा: ताज महोत्सव में शुक्रवार सुबह कृष्ण और राम नाम की धुन गूंजी। यमुना पार ताज के

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 07:34 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 07:34 PM (IST)
ताज के साये में राम नाम की धुन
ताज के साये में राम नाम की धुन

जागरण संवाददाता, आगरा: ताज महोत्सव में शुक्रवार सुबह कृष्ण और राम नाम की धुन गूंजी। यमुना पार ताज के साये में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने प्रस्तुति दी तो श्रोता सुधबुध भूल गए। उनके साथ भजन गुनगुनाने लगे। करीब एक घंटे तक कृष्ण और राम नाम का जाप चला।

loksabha election banner

सुबह 6:30 बजे अनूप जलोटा ने यमुना पार ग्यारह सीढ़ी के नजदीक प्रस्तुति दी। जलोटा यहां पहुंचे तो उनकी गुरुवार देर रात तक शिल्पग्राम के मंच पर प्रस्तुति की थकान मोहक नजारा देख गायब हो गई। शुरुआत गजल गायक सुधीर नारायन और साथियों ने मंगलाचरण से की। इसके बाद मंच पर उपस्थित थे अनूप जलोटा। उन्होंने शुरुआत जो तू मिटाना चाहे जीवन की तृष्णा, सुबह-शाम बोल कृष्णा-कृष्णा.. भजन से की। श्रीकृष्ण के नाम जाप में डूबे श्रोताओं के लिए उन्होंने अगला भजन राम नाम अति मीठा है, कोई गाके देख ले, आ जाते हैं राम, कोई बुलाके देख ले.. सुनाया तो श्रोता राम नाम का जाप करने लगे। श्रोताओं की फरमाइश पर उन्होंने भजन ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन.. गाकर रंग जमा दिया। इसके बाद उन्होंने अच्युतम केशवम्, कृष्ण दामोदरम्, राम नारायणम् जानकी पल्लवम्.. सुनाकर राम नाम की धुन लगाई। राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट.. के बोल श्रोताओं के दिल में उतरते चले गए।

अंत में उन्होंने दो भजनों मेरे मन में राम, तन में राम, रोम-रोम में राम हैं.. और राम रमैया गाए जा, राम से लगन लगाए जा.. को मिक्स कर सुनाते हुए माहौल राममय कर दिया। डीएम गौरव दयाल ने उन्हें स्मृति चिह्न और पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने बुके भेंट किया। उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार, रंजना बंसल, वाईके गुप्ता, केसी जैन, सुनील गुप्ता, दिनेश श्रीवास्तव, अरुण सक्सेना, सुशील सरित आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.