बेलगाम दौड़ रहे अनाधिकृत स्कूली वाहन
जागरण संवाददाता, आगरा : बेलगाम दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। एटा में हादसे के बाद
जागरण संवाददाता, आगरा : बेलगाम दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। एटा में हादसे के बाद परिवहन विभाग और प्रशासन की नींद भले ही टूटी है, लेकिन अनाधिकृत दौड़ रहे वाहन मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। छात्र की जान जोखिम में डाल ये वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं।
एटा में स्कूली बस के हादसे के बाद से परिवहन विभाग ने अभियान चला दिया है। बिना अनुमति और अनफिट दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी सैकड़ों की संख्या में अनाधिकृत वाहन दौड़ रहे हैं। शहर में 1200 से अधिक ऑटो और 100 से अधिक ई-रिक्शा अनाधिकृत दौड़ रहे हैं। वहीं 500 से अधिक स्कूल वैन भी बिना मानकों को पूरा कर दौड़ रही हैं। एआरटीओ प्रवर्तन हेमचंद गौतम ने बताया कि सोमवार को सेंट पीटर्स, सेंट पैट्रिक, सेंट फ्रांसिस और सेंट एंथनी स्कूल के आसपास अभियान चलाया गया। इस दौरान 18 वाहनों को सीज किया है। इसमें छह स्कूल बस और 12 वैन थीं। इन पर परमिट समाप्त होने और फिटनेस न होने पर कार्रवाई की गई है। वहीं 18 स्कूली वाहनों को चालान कर छोड़ दिया गया।