Move to Jagran APP

सरसों के तेल में खाना पकाएं, हरी सब्जियां खाएं

जागरण संवाददाता, आगरा: नारी अस्मिता समिति के स्थापना दिवस पर समिति को आगे बढ़ाने के साथ ही सदस्यों न

By Edited By: Published: Fri, 20 Jan 2017 09:48 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 09:48 PM (IST)
सरसों के तेल में खाना पकाएं, हरी सब्जियां खाएं
सरसों के तेल में खाना पकाएं, हरी सब्जियां खाएं

जागरण संवाददाता, आगरा: नारी अस्मिता समिति के स्थापना दिवस पर समिति को आगे बढ़ाने के साथ ही सदस्यों ने स्वस्थ रहने की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन आगरा क्लब में किया गया।

loksabha election banner

मुख्य वक्ता न्यूरो सर्जन डॉ. सौरभ शर्मा थे। उन्होंने महिलाओं को खान-पान के टिप्स देते हुए कहा कि हरी सब्जियां जमकर खाएं। चालीस की उम्र के बाद विटामिन बी12 के कैप्सूल लेना शुरू कर दें। सरसों के तेल में खान पकाएं और हरी सब्जियां खाएं। उठने-बैठने का तरीका भी उचित होना चाहिए।

मोबाइल और लैपटॉप का कम से कम इस्तेमाल करने की सलाह दी। डॉ. सौरभ का कहना था मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से दिमाग की नसों को आराम नहीं मिलता जिससे स्ट्रैस पैदा होता है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने देसी खाने पर जोर दिया। कहा कि जौ, बाजरा, मक्का जैसे अनाज नई पीढ़ी भूलती जा रही है। उसे जंक फूड पसंद आते हैं जो बीमारियों की जड़ होते हैं। इस दौरान नई कार्यकारिणी घोषित की गई। संस्थापक डॉ. शशि प्रभा जैन ने संस्था द्वारा किए गए कार्यो का उल्लेख किया। फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. प्रभा माधुनी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को अलंकृत किया। समिति ने क्षेत्र बजाजा कमेटी के तत्वावधान में चल रहे नेत्र चिकित्सालय को 75000 रुपये की धनराशि प्रदान की।

नई कार्यकारिणी

डॉ. सरोज भार्गव अध्यक्ष, माला गुप्ता सचिव, रोज भसीन कोषाध्यक्ष, पूनम गुप्ता उपाध्यक्ष, सह सचिव किरण उपाध्याय, मीडिया प्रभारी आरती शर्मा, कार्यक्रम संयोजक रीना गर्ग बनाई गईं।

वोट के महत्व पर हुई चर्चा: फोटो

आगरा: अखिल भारतीय महिला परिषद कैंट शाखा का स्थापना दिवस रावतपाड़ा स्थित चांदी वाले मंदिर में मनाया गया। सदस्यों ने राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए वोट के महत्व पर चर्चा की। महिलाओं ने कहा कि सिर्फ वोट देना जरूरी नहीं बल्कि सही प्रत्याशी को वोट देना जरूरी है। अध्यक्ष प्रेमा वर्मा, सचिव सुमन, अंशू भार्गव, रचना, प्रीति, मंजू, दीपा, सीमा आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.