Move to Jagran APP

दो घंटे तक रुनकता पर खड़ी रही गतिमान

जागरण संवाददाता, आगरा: कोहरे के बढ़ते कहर ने ट्रेनों के संचालन को पूरी तरह प्रभावित कर रखा है। गतिमा

By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 09:51 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 09:51 PM (IST)
दो घंटे तक रुनकता पर खड़ी रही गतिमान

जागरण संवाददाता, आगरा: कोहरे के बढ़ते कहर ने ट्रेनों के संचालन को पूरी तरह प्रभावित कर रखा है। गतिमान और शताब्दी जैसी ट्रेनों की चाल को थाम दिया है। रविवार का गतिमान को भी रुनकता पर दो घंटे तक खड़ा रखा गया। वहीं लंबी दूरी की ट्रेन घंटों देरी से चल रही हैं।

loksabha election banner

रविवार सुबह 9.50 बजे कैंट स्टेशन पर आने वाली गतिमान एक्सप्रेस को दो घंटे तक रुनकता पर रोक कर रखा गया। इस बीच मालगाड़ी सहित कई यात्री ट्रेनों को गुजरा गया, जिससे गतिमान के यात्री परेशान होते रहे। वहीं 12 बजे लगभग गतिमान कैंट पर पहुंच सकी। कोहरे के चलते मरुधर, झेलम, शताब्दी, बरेली पैसेंजर आदि ट्रेन भी घंटों देरी से चलीं। कोहरे के चलते ग्वालियर-आगरा पैसेंजर को तीन दिन के लिए पांच दिसंबर तक रदद किया गया है। वहीं शनिवार को ताज एक्सप्रेस को भी बिना किसी सूचना के रदद कर दिया गया था। इससे प्रतिदिन दिल्ली से आने और झांसी की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतें हुई थीं। पीआरओ नीरज भटनागर ने बताया कि ट्रेनों के संचालन को दुरुस्त रखने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वहीं गतिमान को रोके जाने का कारण वे स्पष्ट नहीं कर सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.