दिव्यांग बच्चों की क्रीड़ा प्रतियोगिता आठ से
आगरा: दिव्यांग बच्चों की दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आठ व नौ नवंबर को होगी। खेल एवं युवा कल्याण मंत
By Edited By: Published: Sun, 06 Nov 2016 07:47 PM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2016 07:47 PM (IST)
आगरा: दिव्यांग बच्चों की दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आठ व नौ नवंबर को होगी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय और स्पेशल ओलंपिक भारत उप्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चे भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता आठ नवंबर को सुबह 11 बजे से आरबीएस इंटर कॉलेज में और नौ नवंबर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिढ़ाकुर, बिचपुरी में होगी। स्पेशल ओलंपिक भारत के नेशनल ट्रेनर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र के सभी एनजीओ आठ नवंबर को आरबीएस इंटर कॉलेज और देहात क्षेत्र के सर्वशिक्षा अभियान के बच्चे नौ नवंबर को मिढ़ाकुर में भाग लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें