सार्थक और साइरस ने जीती क्रॉस कंट्री रेस
जागरण संवाददाता, आगरा: सेंट पीटर्स कॉलेज में शनिवार सुबह नजारा बदला हुआ था। क्रॉस कंट्री रेस में दौड़
जागरण संवाददाता, आगरा: सेंट पीटर्स कॉलेज में शनिवार सुबह नजारा बदला हुआ था। क्रॉस कंट्री रेस में दौड़ने को खिलाड़ी तैयार थे तो अभिभावक उनका हौसला बढ़ा रहे थे। फ्लैग ऑफ के साथ ही खिलाड़ी दौड़ पड़े। इसमें जूनियर वर्ग में सार्थक सिंह और सीनियर वर्ग में साइरस एडी जोसेफ विजेता बने।
क्रॉस कंट्री रेस के लिए छात्रों को सुबह 5:15 बजे स्कूल बुलाया गया। उनके लाइनअप होने के बाद उपप्रधानाचार्य फादर प्रवीण डिकोस्टा ने रेस को हरी झंडी दिखाई। सीनियर वर्ग में खिलाड़ी एमडी जैन, हरीपर्वत, वजीरपुरा सहित विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस स्कूल पहुंचे। सीनियर व जूनियर वर्ग में 25 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
यह रहे परिणाम
जूनियर वर्ग
प्रथम - सार्थक सिंह - पीटर्स हाउस
द्वितीय - प्रशांत सिंह - पॉल्स हाउस
तृतीय - अयान कुरैशी - लॉरेंस हाउस
सीनियर वर्ग
प्रथम - साइरस एडी जोसेफ - पॉल्स हाउस
द्वितीय - तरुण तोरानी - लॉरेंस हाउस
तृतीय - मेहुल चावला - लॉरेंस हाउस।