Move to Jagran APP

भाजपा झूठ बोलती है, बसपा मूर्तियां लगाती और सपा असफलः राजबब्बर

प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद के न आने पर सांसद प्रमोद तिवारी ने मीडिया के सामने विपक्षी दलो को निशाने पर लिया।

By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 01:17 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 02:57 PM (IST)
भाजपा झूठ बोलती है, बसपा मूर्तियां लगाती और सपा असफलः राजबब्बर

आगरा (जेएनएन)। कांग्रेस की '27 साल यूपी बेहाल' यात्रा का आगरा में जोरदार स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद के न आने पर सांसद प्रमोद तिवारी ने मीडिया के सामने विपक्षी दलो को निशाने पर लिया। उन्होने कहा कि भाजपा झूठ बोलती है, बसपा तो मूर्तियो का ही विकास कराती है, सपा सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है। सिने अभिनेता और राज्यसभा सांसद राजबब्बर ने कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शुरू हुई '27 साल यूपी बेहाल' यात्रा मंगलवार को आगरा पहुंची। यात्रा का नेतृत्व सांसद प्रमोद तिवारी कर रहे थे, उनके साथ एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम पाल, संतोष सिंह भी थे।

loksabha election banner

भाजपा झूठ बोलती है, बसपा मूर्तियां लगाती और सपा असफलः राजबब्बर

शहर मे टेढ़ी बगिया और रामबाग पर यात्रा का कांग्रेसियो ने ढोल नगाड़ो के साथ स्वागत किया। यहां से यात्रा कटरा वजीर खां, एत्माद्दौला और अंबेडकर पुल होते हुए माल रोड स्थित यूपी लेदर क्राफ्ट इंडस्ट्री पहुंची। यात्रा के बाद पत्रकारों से बातचीत मे सांसद तिवारी ने विपक्षी दलो पर तीखा हमला बोला। भाजपा पर प्रहार करते हुए उन्होने कहा कि झूठे वादे और झूठे सपने दिखाकर केद्र की सलाा हथिया ली और अब तक केवल बातो के बताशे फोड़े है। बसपा को उन्होने मूर्तियो का विकास करने वाली पार्टी करार दिया। आरोप लगाया कि बसपा राज मे सरकारी धन का दुरुपयोग होता है। प्रदेश की सलााधारी पार्टी को उन्होने असफल सरकार करार दिया। कहा कि जो सरकार पारिवारिक झगड़े मे बंटी हुई है, उसके शासन में प्रदेश का विकास कैसे होगा। वही राजबब्बर और गुलाम नवी आजाद के न पहुंचने से कार्यकर्ता मायूस नजर आए।

सीतापुर में रोड शो के दौरान राहुल पर स्थानीय निवासी ने उछाला जूता, प्रतिक्रिया

ये रहे यात्रा मे शामिल

पूर्व सांसद निहालचंद जैन, पूर्व मंत्री कृष्णवीर सिंह कौशल, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेद्र सिंह, प्रदेश सचिव समीर शर्मा, जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, महानगर अध्यक्ष हाजी अबरार, पूर्व विधायक वीरेद्र सोन, प्रदीप चंसौलिया, राजू लवानिया, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आशू शर्मा, भारत भूषण एडवोकेट, मधुरिमा शर्मा, संजय तिवारी, संजय शर्मा, एनएसयूआइ नेता अमित सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाबू शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, भारत भूषण गप्पी, आमिर आलूवाला, विनोद बंसल, गोपाल गुरु, दीवान सिंह मुखिया, दर्शन सिंह सिकरवार आदि।

देखें तस्वीरें : लखीमपुर खीरी में राहुल गांधी का रोड शो

कई ने थामा कांग्रेस का दामन

यात्रा के बहाने कांग्रेस ने अपना कुनबा बढ़ाने की कोशिश भी की। कांग्रेस कोई बड़ा नाम जोड़ने मे नाकाम रही, लेकिन कई पूर्व पार्षद व अन्य दलो के नेताओ ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.