तुलसी-सालिगराम ने लिए फेरे
जागरण संवाददाता, आगरा: जनकपुरी में मंगलवार को तुलसी और सालिगराम के फेरे हुए। विवाह की रस्में निभाई।
जागरण संवाददाता, आगरा: जनकपुरी में मंगलवार को तुलसी और सालिगराम के फेरे हुए। विवाह की रस्में निभाई। राजा जनक नंदकिशोर सुगंधी व रानी सुनयना विनीता गुप्ता ने कन्यादान किया। मंगल गीत गाए।
आगरा की राम बरात में भगवान श्रीराम और जानकी के विवाह के मौके पर प्रतीक रूप में तुलसी और सालिगराम की शादी हुई। तुलसी महारानी की तरफ से जनक परिवार और सालिगराम की तरफ से रामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारी विवाह में शामिल हुए। तुलसी और सालिगराम के फेरे, सात वचन समेत विवाह की (लोकाचार को छोड़कर) सारी रस्में निभाई। सर्वप्रथम रानी सुनयना विनीता गुप्ता, राजा जनक नंदकिशोर सुगंधी ने कन्यादान किया। उनके बेटों व बहुओं के अलावा महिला मंडल ने बाद में कन्यादान किया। कन्या पक्ष की तरफ से पं. किशनचंद वाजपेयी और वर पक्ष की तरफ से पं. वेदप्रकाश प्रचेता ने विवाह की सारी रस्में कराई। आधा दर्जन ब्राह्माणों ने ऋग्वेद की 16 ऋचाओं और मंगलाष्टक का पाठ किया। इस अवसर पर गोविंद, अमित, हिमांशु, आशीष, नमिता, सोहिनी, कंचन, नेहा और महिला मंडल की उर्मिला अग्रवाल, ममता सिंघल, बबली जैन, नूतन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।