भगवान कृष्ण की शोभायात्रा में उमड़े भक्त
आगरा: आर्य उप प्रतिनिधि सभा के चार दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में दूसरे दिन कृष्ण शोभायात्रा निक
आगरा: आर्य उप प्रतिनिधि सभा के चार दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में दूसरे दिन कृष्ण शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार को यात्रा फ्रीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर से प्रारंभ होकर किदवई पार्क स्थित होटल विश्वास रेजीडेंसी पर समाप्त हुई।
यात्रा में विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न झांकियों व पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण बचाओ, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे सामाजिक संदेश दिया। साथ ही भगवान कृष्ण, भारत माता की झांकियां निकाली गईं। यात्रा का शुभारंभ सांसद बाबूलाल, मेयर इंद्रजीत सिंह आर्य, विधायक गुटियारी लाल दुबेश, मैनपुरी के विधायक राजू यादव, प्राविधिक शिक्षा विभाग के सलाहाकार अभिनव शर्मा, सपा नेत्री डॉ. कुंदनिका शर्मा, क्षमा जैन, प्रेमा वर्मा ने किया। यात्रा की समाप्ति के बाद निश्शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर लोगों को मुफ्त में दवाएं भी दी गई। कार्यक्रम में आर्य उप प्रतिनिधि सभा के प्रधान अर्जुन देव महाजन, छवि ज्वैलर्स के केशव अग्रवाल, केपी सिंह यादव, सत्यदेव गुप्ता, विजय अग्रवाल, विजय पाल सिंह चौहान, बृज राज सिंह परमार, दीपक गुप्ता, लालू जैन, प्रेमप्रकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।