Move to Jagran APP

लेखपालों की हड़ताल से सरकारी कामकाज बंद

जागरण संवाददाता, आगरा: लेखपालों की हड़ताल ने तहसील के कार्य को ठप कर दिया है। आय, जाति, निवास, हैसियत

By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 01:01 AM (IST)
लेखपालों की हड़ताल से सरकारी कामकाज बंद

जागरण संवाददाता, आगरा: लेखपालों की हड़ताल ने तहसील के कार्य को ठप कर दिया है। आय, जाति, निवास, हैसियत सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाने का कार्य ठप हो गया है। जबकि खेरिया एयरपोर्ट के नए सिविल एंक्लेव के लिए बैनामे भी नहीं हो रहे हैं। लेखपाल 29 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे।

loksabha election banner

वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन व्यवस्था सहित अन्य मांगों को लेकर लेखपाल 23 अगस्त से हड़ताल पर हैं। तहसील सदर में सुबह दस से शाम पांच बजे तक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। लेखपालों को मनाने के लिए प्रशासनिक अफसरों ने हर तरीके से प्रयास किए, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार लगातार वादा खिलाफी कर रही है। झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भीमसेन का कहना है कि 29 अगस्त तक लेखपाल सरकारी कामकाज नहीं करेंगे।

हड़ताल के चलते तहसीलों में सरकारी योजनाओं का कार्य ठप हो गया है। इसके चलते दस हजार आवेदन फॉर्मो पर जांच रिपोर्ट नहीं लग रही है।

चेतावनी देकर छोड़ा

जिला लेखपाल संघ ने कई लेखपालों को चेतावनी दी है। लेखपाल फाइल लेकर अधिकारियों के पास पहुंच गए थे। संघ के पदाधिकारियों ने फोन किया और वापस आने के लिए कहा। साथ ही हड़ताल के दौरान कार्य न करने की चेतावनी दी।

लेखपालों की मांगें

- वेतन विसंगति को दूर किया जाए।

- संवर्ग का पदनाम बदलकर राजस्व उप निरीक्षक किया जाए। स्थानांतरण नीति में संशोधन किया जाए।

- शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जल्द से जल्द लैपटॉप वितरित कराए जाएं।

- पुरानी पेंशन व्यवस्था का ही लाभ दिलाया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.