भाजपा-बसपा में है भाई व बहन का रिश्ता
जागरण संवाददाता, आगरा: आजादी के बाद प्रदेश में अगर सबसे ज्यादा विकास किसी सरकार ने किया है, तो वह सप
जागरण संवाददाता, आगरा: आजादी के बाद प्रदेश में अगर सबसे ज्यादा विकास किसी सरकार ने किया है, तो वह सपा है। बसपा और भाजपा जातिवाद की आग देश में फैलाना चाहती हैं। ये समाज को बरगला अपना राजनीतिक हल सिद्ध करना चाहती हैं। दोनों पार्टियों में भाई व बहन का रिश्ता है। ये कहना था सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे का। वे बुधवार को सूरसदन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उनका कहना था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए जुटे हैं। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। गर्मी व बरसात में परेशान हजारों लोगों को लोहिया आवास उपलब्ध कराए। गांव को शहर से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बुना। अन्य संगठन सिर्फ जातिवाद का जहर फैलाने में जुटे हैं।
इस दौरान मेयर इंद्रजीत आर्य, सपा नेता राजपाल यादव, जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष फर्रुख सियर, युवजन सभा जिलाध्यक्ष लालसिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी मदनमोहन शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता, छात्रसभा महानगर अध्यक्ष निर्वेश शर्मा, डॉ. एसपी सिंह रामनिवास राजपूत, दिलीप बघेल, अनिल चौहान, शादाब अहमद, देवेंद्र राठौर आदि मौजूद थे।
अभद्र टिप्पणी में दोनों पर कार्रवाई
बसपा सुप्रीमो मायावती और भाजपा नेता दयाशंकर के बीच अभद्र टिप्पणी पर छिड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्रदेश का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।