शहर के कई क्षेत्रों में हुई बरसात
आगरा : मंगलवार को मौसम के मिजाज में बदलाव आया। अलसुबह शहर के अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बरसात हुई।
By Edited By: Published: Wed, 29 Jun 2016 01:45 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2016 01:45 AM (IST)
आगरा : मंगलवार को मौसम के मिजाज में बदलाव आया। अलसुबह शहर के अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बरसात हुई। दोपहर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब कलक्ट्रेट, कमलानगर सहित अन्य क्षेत्रों में दस मिनट तक बरसात हुई। फिर गर्मी व उमस ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को बादल छाए रहेंगे। बारिश की उम्मीद है। उधर, मौसम में आए बदलाव के चलते दिन के तापमान में एक डिग्री से. की कमी आई और यह 37.9 डिग्री से. पर पहुंच गया। वहीं रात का तापमान 29.2 डिग्री से. रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें