गरीब, किसानों के हित को समर्पित है मोदी सरकार
जागरण संवाददाता, आगरा: मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर भाजपा के विकास पर्व की शुरुआत प्रधानमंत्री
जागरण संवाददाता, आगरा: मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर भाजपा के विकास पर्व की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहारनपुर रैली से हो गई। गुरुवार को जगह-जगह भाजपा नेताओं ने इसके सीधे प्रसारण की व्यवस्था जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कराई।
ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली लाइव दिखाई गई। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के हित व समृद्धि को समर्पित है। इस अवसर पर विधायक जगन प्रसाद गर्ग, केशो मेहरा, शिवशंकर शर्मा, प्रमोद गुप्ता, सुनील शर्मा, रामबाबू हरित, दीपक खरे, कमल वाल्मीकि, अवधेश रावत, जितेंद्र भारद्वाज, दीपक ढल, संजय राय, मनोज शर्मा मौजूद रहे। वहीं, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने शमसाबाद में ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम में संपर्क किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार समृद्ध भारत के निर्माण का काम कर रही है।
सांसद चौ. बाबूलाल ने फतेहपुर सीकरी के उन्देरा में चौपाल लगाई। प्रधानमंत्री का भाषण ग्रामीणों को सुनाया गया। रामेश्वर चौधरी, सोनू चौधरी, वीरपाल मौजूद रहे। प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने खंदौली के सौरई, जिला मंत्री रामकुमार शर्मा ने एत्मादपुर के सवाई, भवाइन, लखनामई, सिकतरा, पिपरिया, पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया ने खेरागढ़, महेश बघेल ने सैयां में ग्रामीणों से संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं, भाजपा नेता राजकुमार चाहर ने अकोला के नारौल में चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का सीधा प्रसारण दिखवाने के साथ उनकी उपलब्धियां भी बताई।
-----
भाजपा का विकास पर्व आज
आगरा: भाजपा महानगर द्वारा शुक्रवार को सूरसदन में सुबह 10 बजे से विकास पर्व मनाया जाएगा। इसमें केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, सांसद व राष्ट्रीय मंत्री पूनम महाजन और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा इसमें शामिल होंगे। गुरुवार को जयपुर हाउस कार्यालय में पार्षद दल की बैठक में पार्षदों को सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई। इसमें जनता को सूरसदन तक पहुंचने की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन मंत्री भवानी सिंह, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, पार्षद मोहन सिंह लोधी, संदीप उपाध्याय, प्रदीप अग्रवाल, जितेंद्र पाराशर, सुधीर राठौर, प्रेमा वर्मा और प्रमोद उपाध्याय मौजूद रहे।
------