क्रॉसबो में उप्र के खिलाड़ियों का दबदबा
जागरण संवाददाता, आगरा: ताजनगरी में हुई पहली नेशनल क्रॉसबो शूटिंग चैंपियनशिप में शनिवार को खिलाड़ियों
जागरण संवाददाता, आगरा: ताजनगरी में हुई पहली नेशनल क्रॉसबो शूटिंग चैंपियनशिप में शनिवार को खिलाड़ियों ने लक्ष्य पर निशाना साधा। उप्र के खिलाडि़यों का दबदबा रहा। 14 में से आठ पदक उन्होंने जीते। प्रतियोगिता में दिल्ली, महाराष्ट्र और मप्र के खिलाड़ियों ने भी कौशल दिखाया।
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग के स्टेडियम में शुक्रवार को इंडियन क्रॉसबो शूटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता शुरू हुई थी। शनिवार सुबह खिताबी मुकाबले शुरू हुए। सुबह सात से 11 बजे तक खिलाड़ियों ने लक्ष्य पर निशाना साधा।
इसके बाद हुए समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अरिदमन सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि क्रॉसबो हमें धनुष की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री ने आगरा में देसी धनुष की लांचिंग कर इसे प्रचार दिलाने की शुरुआत की थी। इस खेल को आगे बढ़ाने में सरकार पूरा सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने इंडियन क्रॉसबो शूटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत विज और वर्ल्ड चैंपियन हिना विज को अवार्ड दिलाने की बात कही। महंत योगेश पुरी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विधायक अरिदमन सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मोहक सांस्कृतिक कार्यो की प्रस्तुति दी। सपा शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन कुरैशी, सपा प्रत्याशी रोली तिवारी, रंजना बंसल, सुशील गुप्ता, बंटी ग्रोवर, रजनी सिंह, मनीष आदि मौजूद रहे।
यह बने विजेता
अंडर - 18
प्रथम - उरदेश ठाकुर, उप्र
द्वितीय - ए. धनगर, मप्र
तृतीय - दिव्य अग्रवाल, उप्र
अंडर - 30
प्रथम - सूरज, महाराष्ट्र
द्वितीय - चंद्रमोहन तिवारी, उप्र
तृतीय - टोनी सीनियर, उप्र
अंडर 40
प्रथम - फलक शेर आलम, दिल्ली
द्वितीय - गौरव, उप्र
तृतीय - तरुण, मप्र
अंडर-41
प्रथम - शैलेंद्र, उप्र
द्वितीय - राहुल तोमर, उप्र
ओपन गर्ल्स
प्रथम - संजना, महाराष्ट्र
द्वितीय - आयुषा, दिल्ली
तृतीय - मनीषा, उप्र।